जीत के साथ मुम्बई इंडियंस ने T20 में रचा इतिहास, बनी विश्व की पहली टीम

By: Shilpa Mon, 08 Apr 2024 3:25:58

जीत के साथ मुम्बई इंडियंस ने T20 में रचा इतिहास, बनी विश्व की पहली टीम

रविववार को खेले गए IPL के मैच में मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मुकाबले गंवाने के बाद पहली जीत दर्ज की। IPL 2024 सीज़न के चौथे मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता खोला। इस जीत के साथ मुंबई ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रिकॉर्ड के साथ मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया को पीछे छोड़ते हुए स्वयं को विश्व की पहली टीम साबित कर दिया।

दरअसल, आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में दिल्ली को कैपिटल्स को हराने के साथ मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में 150 जीत पूरी कर लीं। मुंबई टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 148 जीत के साथ दूसरे और टीम इंडिया 144 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है।

लिस्ट में आगे बढ़ते हुए लंकाशायर की टीम तीसरे और समरसेट चौथे नंबर पर हैं। लंकाशायर ने अब तक 143 और समरसेट ने 142 टी20 जीत अपने नाम की हैं। लिस्ट में अगर एक पायदान और आगे देखें तो पाकिस्तान 139 जीत के साथ छठे नंबर पर है।

सबसे ज़्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीमें

150 – मुंबई इंडियंस

148- चेन्नई सुपर किंग्स

144 – टीम इंडिया

143 - लंकाशायर

142 – समरसेट

139 – पाकिस्तान।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत मिली। मुंबई ने शुरुआती तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गंवाए थे। गुजरात ने मुंबई को 6 रन से, हैदराबाद ने 31 रन से और राजस्थान ने 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com